चंदौसी(संभल)। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को संस्थागत नवाचार परिषद के तहत कॉलेज की इनोवेशन काउंसिल के सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भार्गव प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी अनुराग भार्गव रहे। उन्होंने छात्राओं के साथ व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के विभिन्न चरणों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि छात्राएं अपने कौशल को रोजगार का साधन बनाकर परिवार की घर बैठे ही आर्थिक मदद कर सकती हैं। अपने शैक्षिक जीवन में विद्यार्थी अपनी रुचियों में निखार कर नवाचार के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार का साधन बना सकते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने कहा कि संस्थागत नवाचार परिषद के तहत होने वाले कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर छात्राएं लाभान्वित हों और स्टार्टअप की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ. रीता ने संस्थागत नवाचार परिषद के उद्देश्यों से परिचित करवाया। इस अवसर पर परिषद प्रभारी डाॅ. अमिता चौधरी, डॉ. आरती ओझा, डॉ. संगीता गोयल, डॉ. मोनिका राघव, डॉ. प्रियंका गुप्ता, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. इमराना आदि मौजूद रहीं। संवाद