फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्टार्टअप के बारे में छात्रों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। एसएम डिग्री कॉलेज में शनिवार को नवाचार समिति की ओर से स्वदेशी उद्यमिता संगोष्ठी शीर्षक के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नवाचार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर पवन कुमार यादव ने सभी आगंतुकों का परिचय कराते हुए समिति के उद्देश्यों की जानकारी दी। अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. सूरज शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टार्टअप के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि उद्यमिता उस शून्य की तरह है, जो अंकों के साथ जोड़कर अंकों का मूल्य बढ़ा देती है। वहीं, कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की लिए प्रेरित किया और स्वदेशी संकल्प का वाचन कर विद्यार्थियों को वोकल फॉर लोकल होने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन नवाचार समिति के संयोजक डॉ. विशेष कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. हेमंत सक्सेना, दिलीप नगीना, विकास शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. नीरज मलिक, डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. दीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुरभि यादव, अजीत कुमार, लोकेश चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें