फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यात्रियों को हज सफर के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हज कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा हज सेंटर मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम तेल मंडी में हज यात्रियों के लिए कैंप लगा। जिसमें हज यात्रियों को हज सफर के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कैंप की शुरूआत कुरआने पाक की तिलावत से कारी सलमान अशरफी ने की। तकी अशरफ एडवोकेट ने नाते पाक पेश की। मुफ्ती आलम नूरी ने हज यात्रियों को हज के सफर के बारे में बताया। कहा कि सब्र के साथ सारे अरकान अदा करने हैं। मक्का और मदीना शरीफ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वहां आने वाली परेशानियों के बारे में बाते हुए कहा कि सभी लोग आराम से अरकान अदा करें।
घबराएं नहीं और एक दूसरे की मदद करते रहें। हज ट्रेनर तकी अशरफ एडवोकेट ने हज यात्रा में ले जाने वाले सामान और बैग के बारे में बताया। एयरपोर्ट पर किस समय पहुंचना है और किस तरह जांच होगी, सामान में क्या लेकर जाना है, एयरपोर्ट पर कौन से कागज हाथ में रखने हैं, हवाई जहाज में क्या और कैसे करना है आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला हज ट्रेनर अब्दुल खालिक ने कहा कि हज कमेटी के हज सुविधा एप का फायदा उठा सकते हैं। हज ट्रेनर हाजी नदीम ने हज यात्रियों के फार्म भरकर हस्ताक्षर कराए। बताया कि हेल्थ एवं टीका सर्टिफिकेट 11 अप्रैल को मिलेंगे। हज ट्रेनर मुहम्मद अहमद रजा ने स्क्रीन और लैपटॉप के जरिए हज यात्रियों की मदद की। बताया कि 11 अप्रैल को तरबीयती कैंप लगेगा। इस दौरान कारी तनजीम अशरफ, हाजी जफीर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें