फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल बवाल में हापुड़ के लोग भी शामिल होने की सूचना, जांच शुरू

Fri, 13 Dec 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में हापुड़ जिले के भी कुछ लोग शामिल हुए थे। इसकी जानकारी अज्ञात ने संभल कोतवाली प्रभारी को पत्र के माध्यम से दी।
विज्ञापन

बताया कि 23 नवंबर की रात तीन बजे हापुड़ के गांव दोताई से एक पिकअप में कुछ युवा संभल गए थे। जो 24 नवंबर की शाम को वापस लौटे। इन युवाओं की टोली का एक युवक नेतृत्व कर रहा था। जो पहले भी डासना में हुई हिंसा में शामिल रहा था। पत्र में यह भी कहा गया है कि जिस युवक के नेतृत्व में गांव के अन्य युवक गए थे। उस युवक की गांव में काफी प्रशंसा हो रही है। धार्मिक स्थलों में भी उसकी चर्चा की जा रही है। शिकायतकर्ता ने जांच कर कार्रवाई का आग्रह किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह शिकायती पत्र डाक द्वारा मिला है। जो नाम बताए गए हैं उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें