फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक गलियारा : अब अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर के 604 किसानों से खरीदी जाएगी भूमि

Tue, 03 Sep 2024 06:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। औद्योगिक गलियारे के लिए खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला गांव के किसानों की जमीन क्रय की जा चुकी है। अब संशोधित गांव अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर में जमीन खरीदने के लिए मंडलायुक्त का अनुमोदन मिल गया है। दोनों गांवों के के 604 किसानों से करीब 150 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी जाएगी। जल्द ही बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन



गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे खिरनी मोहिउद्दीनपुर में स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे जंक्शन के नजदीक औद्योगिक गलियारा विकसित होना है। गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला में करीब 113 हेक्टेयर भूमि क्रय कर ली गई है। अब गांव सारंगपुर में 27.600 हेक्टेयर और अमावती कुतुबपुर में 81.444 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। चिह्नित भूमि में ग्राम सभा की 0.728 हेक्टेयर भूमि सारंगपुर और गांव अमावती कुतुबपुर में ग्राम सभा की 7.041 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है। 108 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 604 किसान कराएंगे। इसमें गांव सारंगपुर के 108 और अमावती कुतुबपुर में 496 किसान शामिल हैं। 354 गाटे का बैनामा होना है। करीब 150 करोड़ रुपये किसानों के खाते में पहुंचेंगे। इससे जहां क्षेत्र का विकास होगा, वहीं किसानों में भी खुशहाली आएगी। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा का कहना है कि सर्किल रेट के हिसाब से जो जमीन खरीदी जानी है, वो फाइनल हो चुकी है। फाइनल सूची अनुमोदित हो गई है। इस बीच बैनामा कराने के लिए भी तमाम किसानों के अभिलेख जमा हैं। जल्द ही बैनामा कराए जाएंगे।







इनसेट



देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्लांट लगाएंगी



संभल में हस्तशिल्प और मेंथा के लिए बड़ा कारोबार होता है। औद्योगिक गलियारा बनने से कारोबार में तरक्की हो जाएगी। जहां देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्लांट लगाएंगी। इसके लिए ही औद्योगिक गलियारा स्थापित किया जा रहा है। खिरनी में ही गंगा एक्सप्रेस-वे का जंक्शन बन रहा है। इसका भी लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र की तरक्की होने के साथ ही रोजगार के अवसर बनेंगे।
विज्ञापन


संभल तहसील में बनेगा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार बढ़ेगा

खिरनी में बन रहे औद्योगिक गलियारे से जिलेभर ही नहीं आसपास के जिले के लोगों को भी रोजगार मिलेगा। यह औद्योगिक क्षेत्र जिले का सबसे बड़ा होगा। बबराला में भी औद्योगिक क्षेत्र है लेकिन माना जा रहा है कि यह गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे होने के चलते ज्यादा तेजी से विकसित होगा और लोगों को ज्यादा रोजगार मुहैया कराएगा। इस औद्योगिक क्षेत्र के बनने से संभल नगर का विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन


कोट
मंडलायुक्त का अनुमोदन मिल गया है। अगले सप्ताह से बैनामा कराने की प्रक्रिया को शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्रदीप वर्मा, एडीएम, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें