फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आकार ले रहा औद्योगिक गलियारा, इकाइयां भी जल्द लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे किनारे खिरनी जंक्शन के निकट विकसित हो रहा औद्योगिक गलियारा आकार ले रहा है। यहां औद्योगिक इकाइयां भी जल्द लगेंगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। किसानों ने खेत भी खाली कर दिए हैं। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक उद्घाेषणा की गई है, अब कोई फसल न बोए। यदि बोएगा तो उसे नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते दिनों, यूपीडा के डिप्टी डायरेक्टर बीडी वर्मा, पीएमसी यूपीडा के डिप्टी टीम लीडर अकील अहमद नजम, हाईवे एक्सपर्ट प्रेमनाथ बोरा क्षेत्रीय लेखपाल ओमकार गौड़ के साथ मिलकर औद्योगिक गलियारा का जायजा ले चुके हैं। यह गलियारा गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर, बसला, सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में करीब 240 हेक्टेयर भूमि पर विकसित हो रहा है।
जमीन खरीदने के बाद इकाइयों की स्थापना के लिए उद्यमियों ने जमीन देने के लिए आवेदन किए तो यूपीडा कार्य में भी तेजी ले आया। अब प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि औद्योगिक गलियारे की जमीन में कोई भी फसल न लगाई जाए। यदि ऐसा किसी ने किया तो फसल को नष्ट कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

संभल के खिरनी में बनने वाला औद्योगिक गलियारा संभल में विकास का पहिया तेजी से घूमा देगा। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। हस्तशिल्प और मेंथा कारोबार संभल की पहचान है। करोड़ों रुपये का कारोबार हर साल होता है। निर्यात भी तमाम देशों को होता है। ऐसे में औद्योगिक गलियारे में कारोबार स्थापित करने से कारोबार और रोजगार के पंख लग जाएंगे। दरअसल इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश और देश के साथ विदेश की कंपनी भी इकाई स्थापित कर सकती हैं। इससे भी रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें