फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भटौला में 37वें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

Thu, 29 Feb 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव भटौला में अंडरपास की मांग के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 37वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणाें ने चेतावनी दी है कि जब तक अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को धरने के दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सिर्फ और सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। कह रहे हैं कि जल्द एप्रूवल लेटर मिल जाएगा, धरना खत्म कर दो। लेकिन धरना ऐसे खत्म नहीं करेंगे। क्योंकि पीएम के आगमन से पहले अधिकारी कह रहे थे कि दो-चार दिन में एप्रूवल लेटर मिल जाएगा लेकिन आज तक नहीं मिल सका। इसी से लग रहा है कि प्रभावी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए ही अनिश्चितकालीन धरना जारी है, जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। इस दौरान गनपत, नासिर, दोजी सिंह, सुरेश, जसवंत, चंद्रप्रकाश, राहिद, कृपाली, रामफूल, हरद्वारी, रामकिशन, ठाकुर सिंह, अनोखे लाल, पातीराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें