संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव भटौला में चल रहा भाकियू असली का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे में कई ऐसे रास्ते हैं, जो चकरोड हैं, लेकिन उन पर अंडरपास बनाए गए हैं। बताया कि भटौला-हिसामपुर लिंक मार्ग से करीब 35-40 गांवों के हजारों लोग हर रोज गुजरते हैं। बावजूद इसके यहां पर अंडरपास नहीं बनाया गया। जबकि सही मायने में अंडरपास की जरूरत यही थी। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रहे यूपीडा व सीडीएस के अधिकारी गुजरते हैं लेकिन उन्हें यह जायज मांग नहीं दिख रही। लेकिन किसानों की इस मांग को भाकियू असली दबने नहीं देगी। जब तक अंडरपास का काम शुरू नहीं होगा। अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा जाएगा। इस दौरान दिनेश सिरोही, अमरपाल सिंह यादव, अमर सिंह, चंद्रप्रकाश, वीर सिंह, पातीराम सिंह, अशोक कुमार, श्योराज सैनी, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।