फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पवांसा उपखंड के परिसर में शुक्रवार को दूसरे दिन भाकियू टिकैत का बिजली कटौती को लेकर चल रहा धरना अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद खत्म कर दिया गया। इस दौरान किसानों ने तीन घंटे तक विद्युत निगम के अधिकारियों का घेराव किए रखा। किसानों की मांगों में शामिल किरारी बिजलीघर के लाइनमैन और पवांसा बिजलीघर के एसएसओ को हटा दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पवांसा में बिजलीघर के परिसर में आयोजित भाकियू की किसान पंचायत में पवांसा के अवर अभियंता की किसानों ने शिकायत की। जिस पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश अग्रवाल ने अवर अभियंता को फटकार लगाई। कार्य में सुधार करने के आदेश दिए। चंदौसी डिवीजन के मीटर रीडर अधिशासी अभियंता एके द्विवेदी ने किसान पंचायत के दौरान किसानों से बातचीत के बाद किसानों की कई मांगों के समाधान पर सहमति दी। जिसमें किरारी बिजली घर के लाइनमैन सत्यपाल सिंह और पवांसा बिजली घर के एसएसओ ओमपाल यादव को हटा दिया गया है। किरारी बिजली घर पर गांव और जंगल की लाइन अलग करने के निर्देश दिए हैं।
भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद तीन दिन का समय दिया गया है। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ जिले के प्रत्येक बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 9 मई को जिलाधिकारी का घेराव कर महापंचायत होगी। सत्यवीर सिंह यादव, जयपाल यादव, वीरेश यादव, केशपाल, श्यामलाल, वीरभान, ओम प्रकाश, ब्रह्मचारी, शीतल, महेश यादव, सीताराम, बिजेन्द्र, सोमबीर, राम खिलाड़ी, यशपाल यादव, विद्याराम यादव, दिनेश यादव, मुनेन्द्र सिंह, रक्षपाल, रामतौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें