फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलते रुख के चलते खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में आए 762 मरीजों में अधिकतर संख्या खांसी, सांस, बुखार के मरीज की रही। चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण घर-घर लोग खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल आए लोगों में सभी उम्र के मरीज शामिल रहे। लगभग हर ओपीडी कक्ष के अंदर से लेकर बाहर मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 90 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया है। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार के ज्यादा रहे।
डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि मौसम परिवर्तन की वजह से खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बताया कि प्रदूषण की वजह से भी लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों को सांस और खांसी की दिक्कत हो रही हैं। डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब दो सौ मरीज देखे। उनके पास खांसी, बुखार व त्वचा संबंधी रोगों से ग्रसित मरीज आए। खुजली से बचने के लिए सफाई रखने व परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें