फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधूरी सड़क बनी मुसीबत, रोज जाम में फंस रहे भारी वाहन

Sat, 07 Nov 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली के गांव मढ़न में लोधीपुर-असमोली मार्ग पर देहरी मोड़ के पास पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया है। करीब एक सप्ताह पहले पुलिया को आवागमन के लिए खोल दिया गया, लेकिन इसके दोनों तरफ सड़क का निर्माण और मरम्मत का कार्य ठीक से नहीं कराया गया। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रास्ता दुरुस्त नहीं होने के कारण आए दिन भारी वाहन पुलिया के पास फंस जाते हैं। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। शुक्रवार को भी एक ट्रक पुलिया के पास रास्ते में फंस गया। ट्रक एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा, जिससे दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। ट्रक चालक ने बताया कि इस मार्ग पर रोजाना कोई न कोई वाहन फंस जाता है। इससे वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन दोनों तरफ का रास्ता अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे पुलिया से गुजरना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुलिया के दोनों तरफ सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें