फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर के साथ ट्रक का भी अधूरा इंजन बरामद, आठ नामजद सहित अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती खेड़ा में पुलिस द्वारा बरामद किए गए ट्रैक्टर और ट्रैक्टर के पार्ट्स के मामले में दर्ज एक एफआईआर में आठ लोग पहले ही गिरफ्तार किए थे। अब दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें भी आठ को नामजद करते हुए अज्ञात शामिल किए गए हैं। हालांकि, अभी इसमें गिरफ्तारी किसी की नहीं हो सकी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, 14 अक्तूबर की शाम पुलिस ने 12 गोदामों पर छापा मारा था। मौके से बरामद ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के पार्ट्स, जनरेटर के दस्तावेज गोदाम स्वामी नहीं दिखा सके थे। उस समय जो आरोपी गिरफ्तार किए गए पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया था कि वह चोरी के ट्रैक्टर खरीदते हैं और बाद में उसके पार्ट्स बनाकर बेच देते हैं। कुछ पार्ट्स जनरेटर में लगा देते हैं। जनरेटर पर नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचते हैं। पुलिस ने इस मामले में पहले ही नखासा थाना क्षेत्र के शहबाजपुरा निवासी उस्मान, फारूख, जहूर, रिजवान, यूनुस, शाहरूख, दीपा सराय निवासी हिलाल और संभल कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय निवासी शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है।
अब दूसरी एक और एफआईआर दर्ज की गई है। अहम बात यह है कि ट्रैक्टर के पार्ट्स के साथ पुलिस को ट्रक का अधकटा इंजन भी मिला है। इससे लग रहा है कि जेनरेट बनाकर बेचने का अवैध कारोबार बड़े स्तर पर किया जा रहा था। पुलिस ने खग्गूसराय के निवासी शाहनवाज, फुरकान और कल्लू व मोहल्ला हौज भद्देसराय के निवासी समद, जुबैर, मोहल्ला गुलजारनगर निवासी कासिम और आसिफ जबकि हसन पैलेस के पास के निवासी मुशर्रफ को नामजद किया गया है। अन्य अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें