फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: इंचार्ज अध्यापक पर बदसलूकी व मारपीट का आरोप

Sun, 11 Aug 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। इंचार्ज अध्यापक की ओर से विद्यालय में गए लोगों से बदसलूकी व मारपीट करने के आरोप में बीएसए अलका शर्मा ने दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। मामले की जांच पड़ताल को लेकर बीईओ जुनावई विनोद कुमार मेहरा व बीईओ रजपुरा एमएल पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत की है कि वह गांव सीकरी के प्राथमिक विद्यालय में गए थे। वहां इंचार्ज अध्यापक प्रेम सिंह की ओर से उन लोगों के साथ बदसलूकी व मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप लगाया कि इंचार्ज अध्यापक विद्यालय में देर से आते हैं। घटना के दिन भी इंचार्ज अध्यापक पैर फैलाकर मोबाइल चला रहे थे। बच्चे स्कूल में शोर मचा रहे थे। उन लोगों को देखकर इंचार्ज अध्यापक ने अभद्रता की। इसी मामले की जांच के लिए समिति बनाई है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें