फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समृद्धि केंद्र का उद्घाटन, खेती के लिए खाद, बीज से लेकर मशीनरी तक मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। किसानों को एक छत के नीचे खाद, बीज, कीटनाशक, मिट्टी की जांच आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सिरसी में मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने फीता काटकर समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने कहा कि किसान समृद्घि केंद्र पर किसानों को खाद, बीज के साथ-साथ मिट्टी व पानी की जांच, कृषि यंत्र एवं खेती संबंधी जानकारी भी किसान को उपलब्ध कराई जाएगी। यही नहीं, किसान यहां से कृषि कार्य के लिए कई तरह के फार्म मशीनरी आदि भी किराए पर ले सकेंगे। कहा कि यह केंद्र किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेगा। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के एमडी मोहम्मद फहीम ने कहा कि भविष्य में समृद्घि केंद्र पर किसानों की आवश्यकतानुसार किराए पर ड्रोन की सेवा भी दी जाएगी। ड्रोन की मदद से किसान कम खर्च और कम समय में ही उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव कर पाएंगे। उन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग एवं लाभ के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसान नैनो यूरिया का उपयोग करके जल, वायु और मिट्टी को प्रदूषित होने से बचाकर उपज बढ़ा सकते हैं। इस दौरान मनोहर सिंह, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद मुशाहिद, मोहम्मद जाकिर, पप्पू, श्याम सिंह, नवी जान, अनवर रजा, हाशिम रजा, मास्टर फिरोज, मोहम्मद उवैस, ताहिर, करन सिंह, मोहम्मद फराहीन, मोहम्मद सैदान, राहुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें