फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दीपा सराय में पुलिस चौकी का लोकार्पण

विज्ञापन
संभल में तैयार की गई दीपा सराय पुलिस चौकी। संवाद
विज्ञापन
संभल। दीपासराय चौक में पुलिस चौकी का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया है। डीएम और एसपी ने हवन-पूजन कर लोकार्पण किया। मिशन नारी शक्ति के तहत कक्षा दो की छात्रा जुनैरा से फीता कटवाया गया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि कानून व्यवस्था मजबूत किए जाने और पीड़ितों को जल्द मदद दिए जाने के लिए पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

जिस स्थान पर पुलिस चौकी बनी है यहां पुलिस का चेकपोस्ट बना हुआ था। अब इसको दो मंजिल इमारत बनाया है। इस पुलिस चौकी के भवन में अतिरिक्त पुलिस बल भी रहेगा। जिससे सुरक्षा ज्यादा मजबूत हो सके। आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि गतिविधियों पर भी निगरानी की जा सके।
4 मार्च को नखासा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपा सराय पुलिस चौकी के भवन का शिलान्यास हुआ था। शिलान्यास कक्षा चार की छात्रा इनाया ने किया था। नौ महीने आठ दिन में दो मंजिला भवन तैयार हो गया और स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। रामकुमार को बतौर चौकी प्रभारी जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के दौरान दरोगा शाह फैसल और एक सिपाही पर भीड़ ने जानलेवा हमला किया था और लूटपाट की थी। सरकारी बाइक को भी फूंक दिया था। इसके बाद अधिकारियों ने इस इलाके में पुलिस चौकी निर्माण का निर्णय लिया था। पुलिस चेकपोस्ट जहां बना था वहां पालिका की 1000 स्क्वायर फीट जमीन चिह्नित कराई गई और चौकी निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बता दें सांसद जियाउर्रहमान बर्क का आवास भी पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर दूरी पर है।
00000000000
चौकी से करीब 200 मीटर दूर है शारिक साटा का घर, इसे कुर्क किया जाना है

संभल। पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर शारिक साटा का घर है। इसको कुर्क करने की तैयारी चल रही है। पुलिस बवाल में साजिश रचने और हत्याएं कराने के मामले में तलाश कर रही है। आरोपी विदेश में रहता है। उसने विदेश में रहकर ही बवाल में गुर्गों से गोली चलवाई थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। चार हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। एक मृतक के परिजनों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया था। कोर्ट शारिक साटा को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। अब कुर्की की तैयारी है। कोर्ट से आदेश मिलते ही मकान को कुर्क किया जाएगा। संवाद


000000000
पुलिस चेकपोस्ट में हिस्ट्रीशीटर ने सिपाहियों पर छोड़ दिया था सांप
संभल। जहां दो मंजिला इमारत पुलिस चौकी की बनी है। वहां पुलिस का चेकपोस्ट हुआ करता था। इसमें रात के समय गश्त करने वाले सिपाही बैठा करते थे। करीब दो वर्ष पहले इस इलाके के हिस्ट्रीशीटर अरशद मुल्ला ने चेकपोस्ट में बैठे दो सिपाहियों पर सांप छोड़ दिया था। सिपाहियों को काफी देर तक परेशान किया था। हिस्ट्रीशीटर का यह दुस्साहस अधिकारियों की जानकारी तक पहुंचा था तो कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से ही चेकपोस्ट में सिपाहियों ने बैठना कम कर दिया था। संवाद
विज्ञापन

0000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें