फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर गांव में विवाहिता को जहर खिलाकर मारा

Thu, 14 Dec 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बबराला के नूरपुर में विवाहिता की मौत के बाद विलाप करते मायके वाले - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी में दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिमरई के विजयपाल पुत्र लक्ष्मीनारायण अपनी बेटी मीरा (22) का विवाह वर्ष 2015 में कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव नूरपुर में राजपाल के बेटे शेखपाल के साथ किया था। हैसियत के अनुसार शादी में उन्होंने दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये नगद व चार पहिया गाड़ी ना मिलने से ससुराल वाले नाराज थे और आए दिन विवाहिता का उत्पीड़न करते रहते थे।

मंगलवार को विवाहिता के परिजनों को गांव के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने कुछ खिला दिया है। जो कि बहजोई अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर तकरीबन रात्रि 10 बजे मायके वाले बहजोई के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पहले से अस्पताल में भर्ती विवाहिता मीरा ने अपने पिता को बताया कि दहेज की मांग को लेकर के उसके ससुराल वालों ने कुछ विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद ससुरालवाले मौके से भाग गए। लेकिन विवाहिता ने बुधवार की सुबह 4 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की तहरीर गुन्नौर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने पति शेखपाल, ससुर राजपाल, सास शांति देवी, देवर संतोष कुमार व ननद रानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


गुन्नौर कोतवाली के नूरपुर गांव में एक विवाहिता को विषाक्त पदार्थ देकर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा बहरहाल पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिसमें जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- सुदेश कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें