बहजोई। गांव पाठकपुर निवासी युवक विपिन के कमरे में लगे गर्डर से साड़ी के फंदे से लटककर जान देने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रीति समेत मायके वालों में कर्रू, राजबहादुर, जौली व हिरनवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पाठकपुर निवासी मित्रपाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उसके बेटे विपिन की शादी करीब छह वर्ष पहले थाना धनारी के गांव कूबरीभूड़ निवासी कर्रू की बेटी प्रीति के साथ हुई थी। कुछ समय से पुत्रवधू बेटे विपिन से बेवजह झगड़ा करती थी। साथ ही वह कई बार बेटे को धमकी भी दे चुकी है। बीती 16 मई को प्रीति के मायके वाले उसके घर आए और बेटे विपिन के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर अपमान किया। इस अपमान से आहत होकर बेटे विपिन ने आत्महत्या कर ली।
प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक के मुताबिक, पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी समेत पांच मायके वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद