फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी में चेयरमैन के पति की दो दुकानें भी अतिक्रमण की जद में आईं, चला बुलडोजर

विज्ञापन
कस्बा सिरसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। सिरसी में तीसरे दिन भी भारी विरोध के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। रविवार की दोपहर 12 बजे अधिशासी अधिकारी पृथ्वी राज यादव के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के जेई और राजस्व विभाग एवं पुलिस बल के साथ खेल के मैदान से अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। चार बजे के करीब जब साप्ताहिक बुद्ध बाजार के पास पहुंचे तो एक होटल के आगे लगी टीन शेड को जेसीबी से हटाने लगे। जिस पर लोगों ने भारी विरोध करना शुरु कर दिया। उनका कहना था जिन लोगों का अतिक्रमण छोड़ दिया है, उनको तोड़ो। इस पर अतिक्रमण हटाने का अभियान रोक दिया गया और एसडीएम संभल को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद एसडीएम विनय कुमार मिश्र मौके पर आए। उन्हें भी लोगों ने घेर लिया। इस दौरान भीड़ ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। जिस पर एसडीएम ने उन्हें खामोश किया। उनके सामने ही करीब चार जगह रोडवेज बस अड्डे के पास, बराही मार्ग के सामने और दो जगह बुध बाजार के पास पुलिस ने डंडा लेकर लोगों को दौड़ा दिया। एसडीएम ने अपने सामने ही विरोध वाली जगहों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान चेयरमैन नूरजहां वसीम की दो दुकानें अतिक्रमण की जद में आईं। जिन्हें प्रशासन की जेसीबी ने गिरा दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान करीब शाम साढ़े छह बजे तक चला। कई बार पुलिस ने भीड़ को हटाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज यादव, थाने के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी मोहम्मद अल्ताफ, हल्का लेखपाल मकसूद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें