फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार महीने में संभल देशभर की सुर्खियों में रहा, हर बार नया मुद्दा उछला

Wed, 19 Mar 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

चार महीने के दौरान संभल देशभर की सुर्खियों का केंद्र रहा है। हर बार नया मुद्दा उछला है और वह राजनीतिक लोगों की जुबान से सुना गया है। 19 नवंबर को जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिंदू पक्ष कोर्ट पहुंच गया था। चंदाैसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की अदालत में वाद दाखिल किया था। जिसपर कोर्ट ने कमीशन गठित कर रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव के नेतृत्व में टीम 19 नवंबर की शाम को ही सर्वे करने पहुंच गई थी। यह सर्वे का आदेश देश की सुर्खियों में बना। इसके बाद दूसरी बार सर्वे की प्रक्रिया 24 नवंबर को शुरू की गई। इस दौरान बवाल हो गया था। पांच लोगों की जान चली गई थी। 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस बवाल में विदेशी कारतूस चलाए गए और दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का कनेक्शन सामने आने पर चर्चा संभल की देशभर में होने लगी। बवाल के बाद से लगातार संभल चर्चा में है। अभी नेजा मेले की अनुमति नहीं दिए जाने पर बहस जोर पकड़ रही है।कब-कब क्यों हुई चर्चा
19 नवंबर को सर्वे का आदेश हुआ।
24 नवंबर को बवाल हो गया था।
बवाल में विदेशी हथियार चलाए गए।
बवाल की साजिशकर्ताओं में शारिक साटा और उसका गिरोह सामने आया।
शारिक साटा का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम और आईआएआई से होने की बात सामने आई।
संभल के सांसद पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ का जुर्माना लगा।
संभल सांसद के आवास में अवैध निर्माण में कार्रवाई।
खग्गू सराय में 46 वर्ष बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुले
सरायतरीन में राधा कृष्ण मंदिर में पूजा शुरू हुई
68 तीर्थ और 19 कूप संवारने का काम शुरू कराया गया।
चंदौसी में बावड़ी की खोदाई शुरू कराई गई।
संभल सीओ का बयान सामने आया कि साल में 52 जुमे आते हैं,होली एक बार आती है।
एएसपी ने सैयद सालार मसूद गाजी को लूटेरा और हत्यारा बताते हुए नेजा मेले की अनुमति देने से इनकार किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें