इस बीच महिला पुलिसकर्मी कविता, गीता व रागिनी की ओर से छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी अन्जान नंबर से आई फोन कॉल को रिसीव न करें। कोई भी लिंक व ओटीपी शेयर न करें। यदि कोई बेवजह परेशान करे, तो पहले परिजनों को बताएं। पुलिस को भी जानकारी दें। पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा।
छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया
- इस बीच पुलिसकर्मियों की ओर से छात्राओं को 1090, 112, 181, 1098 व 1930 आदि हेल्प लाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। पुलिस कर्मी मुस्तफा समेत छात्राओं में प्रिया, राबिया, ग्रेसी, दिव्या, स्नेहा, सोनी व शालिनी आदि रहीं।