फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आगे निकलने के प्रयास में एक रोडवेज अनियंत्रि हुई, बचा बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग पर दो रोडवेज बसों में आगे निकलने प्रयास में एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। इसमें सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। यातायात पुलिस ने अनियंत्रित हुई रोडवेज बस का चालान किया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम छह बजे के करीब संभल-मुरादाबाद चलने वाली रोडवेज बस मुरादाबाद की ओर से आ रही थी। जैसे ही बस मुुरादाबाद मार्ग पर अपर जिलाधिकारी कार्यालय के नजदीक पहुंची तो पीछे से दूसरी रोडवेज बस गई। इसी दौरान दोनों रोडवेज बसों में ओवरटेक करने के प्रयास में एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित हुई रोडवेज बस के चालक मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि पीछे से दूसरी रोडवेज बस बहुत तेजी से आई और ओवरटेक करने के प्रयास करने लगी।
इसी दौरान जब रोडवेज बस को बचाया तो बस गलत दिशा में मुड़ गई। जिससे अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा रूकी। जिस समय बस अनियंत्रित हुई तब बस में 35 यात्री सवार थे। अनियंत्रित होते ही सभी यात्रियों की चीख निकल गई थी। हादसा टलने पर सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि जिस समय हादसा होने से टला है। उस समय वह भी उसी मार्ग से आ रहे थे। अनियंत्रित हुई रोडवेज बस के चालक की प्रथम दृष्टया गलती थी। इसलिए रोडवेज बस का चालान कर सात हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें