फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

Fri, 09 Nov 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
लल्लू सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के ढ़कनगला गांव के एक ग्रामीण को वाहन ने टक्कर मार दी जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के ढकनगला गांव निवासी चौधरी लल्लू सिंह (45) मंगलवार छोटी दीपावली वाले दिन अपराह्न करीब तीन बजे दीपावली पूजन का सामान लेने के लिए बाइक से चंदौसी जाने के लिए निकला था। सामान लेकर शाम को छह बजे लौट रहा था, तभी रसूलपुर कैली गांव स्थित मित्तल ईंट उद्योग भट्ठे के सामने किसी वाहन ने लल्लू सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण लल्लू सिंह को सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चंदौसी सीएचसी से अधिक रक्त बह जाने के कारण उसे मुरादाबाद रेफर कर किया गया। जहां मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे उपचार के दौरान लल्लू सिंह ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गायत्री देवी, पुत्र अमन, टिंकल चौधरी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बनियाठेर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम दिवाली के दिन शव घर पहुंचा। तब अंतिम संस्कार किया गया। दिवाली की खुशियां गम में बदल गई। अगर एंबुलेंस समय से पहुंच जाती तो खून ज्यादा न बहता और उसकी जान बच सकती थी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें