फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आज हटाया जाएगा ग्राम समाज की भूमि पर बना इमामबाड़ा और मजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदर तहसील क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाए गए इमामबाड़ा और मजार को हटाने की कार्रवाई होगी। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने दो नायब तहसीलदारों की नेतृत्व में टीम गठित की है। यह टीम 17 जुलाई को मौके पर पहुंचकर बेदखली की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि हल्का लेखपाल की दो जून को उपलब्ध कराई आख्या के आधार पर सुनवाई की। आख्या में बताया कि पैमाइश के दौरान मुकर्रबपुर गांव में गाटा संख्या 765 (0.295 हेक्टेयर) की बंजर भूमि पर इमामबाड़ा और मजार बनी है। जानकारी करने पर किसी ने भी इसे बनाने के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई और न ही कोई दावा किया। ऐसी स्थिति में अज्ञात कब्जेदार मानकर सुनवाई पूरी की।
सुनवाई के दौरान सार्वजनिक रूप से किसी को भी पक्ष रखने का मौका दिया गया लेकिन किसी भी व्यक्ति ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। ऐसी स्थिति में इस भूमि को कब्जा मुक्त कराने का निर्णय लिया और आदेश जारी किया। इस आदेश का पालन कराने के लिए ही दो नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की संयुक्त टीम बनाई गई है। टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर बेदखली की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें