फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वेलकम क्लब को हराकर फाइनल में पहुंची आईएम इंटर कॉलेज की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। सिरसी के रेलवे ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेला गया सेमीफाइनल मैच बहुत रोमांचक रहा। इसमें आईएम इंटर काॅलेज ने वेलकम क्लब को हराकर जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। आईएम इंटर काॅलेज के खिलाड़ी अमीरुल को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वैलकम क्लब के कप्तान जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आईएम इंटर कालेज ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में आठ विकेट 53 रन बनाए। बल्लेबाज इमाम ने 13 रन बनाए। वहीं, वैलकम क्लब के गेंदबाज अमान, रईस और जमाल अख्तर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैलकम क्लब की टीम आठ ओवर में तीन विकेट पर 53 रन बना पाई। यह मैच टाई हो गया। वैलकम क्लब के बल्लेबाज जोन ने 22 और फैजान ने 17 रन बनाए। सुपर ओवर में वैलकम क्लब ने 9 रन बनाए। दूसरे मैच में आईएम इंटर कालेज ने चार गेंदों में जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। एंपायर की भूमिका शुएब और आशू ने निभाई। स्कोरर मोहम्मद आजिम रहे। कमेंट्री जौहर और शुजा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें