फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आईएम ने बहमन पब्लिक स्कूल को नौ रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। बहमन पब्लिक स्कूल, सिरसी के ग्राउंड पर मंगलवार को आईएम इंटर काॅलेज सिरसी और बहमन पब्लिक स्कूल की क्रिकेट टीम के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें आईएम इंटर काॅलेज ने बहमन पब्लिक स्कूल को नौ रन से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस आईएम इंटर काॅलेज के कप्तान हैदर अली ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित आठ ओवर में आठ विकेट पर 60 रन बनाए। इसमें आन और इमरान ने 13-13 रन बनाए। जबकि हैदर अली ने आठ रन बनाए। बहमन पब्लिक स्कूल के गेंदबाज रजा, समीर और जमा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बहमन पब्लिक स्कूल की टीम आठ ओवर में सात विकेट पर 51 रन ही बना सकी। इस तरह आईएम इंटर कालेज ने नौ रन से जीत हासिल की। बहमन पब्लिक स्कूल की ओर से समीर ने 13 रन और अदनान ने नौ रन बनाए। आईएम इंटर कालेज की ओर से अमान हादी और अंबर ने दो-दो विकेट लिए। अंपायर की भूमिका अरगान और शरफ ने निभाई। इस दौरान प्रधानाचार्य शोभित रस्तोगी, मोहम्मद शुएब जैदी, लोजी, अमीरुल, फरमान, दिनेश कुमार, वसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें