फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएलआर था खराब, फिर भी उसी में रखी थी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। गुन्नौर सीएचसी में कोरोना वैक्सीन की 103 वॉयल जमने के मामले की दो सदस्यीय टीम जांच कर रही है। जांच में टीम को आईएलआर (आइस लाइनर रेफ्रीजरेटर) खराब मिला है। खराब होने के बावजूद कर्मचारियों ने उसी में कोरोना वैक्सीन की वॉयल रख दी थी। जांच में आईएलआर खराब होने और स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। अभी कुछ कर्मचारियों के बयान दर्ज होने से रह गए हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर सामुुदायिक स्वास्थ्य में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के दौरान गुरुवार की सुबह आईएलआर में कोरोना वैक्सीन की 103 वॉयल जमी मिली थी। इस मामले में सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, एसीएमओ डॉ. रामजीलाल जांच कर रहे हैं। शनिवार को जांच में सामने आया है कि सीएचसी गुन्नौर में रखा आईएलआर पहले ही खराब हो चुका था।
आईएलआर में पहले ही बर्फ जमीन शुरू हो गई थी। इसकी जानकारी गुन्नौर सीएचसी के स्टाफ को पहले से ही थी। बुधवार को आईओ कोरोना की वैक्सीन गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। आईएलआर के खराब होने के बावजूद स्टाफ ने उसी में कोरोना की वैक्सीन को रखवा दिया था। इसमें विभागीय स्टाफ की लापरवाही सामने आ रही है। जांच टीम को अभी स्टाफ के बयान दर्ज करने हैं। बयान दर्ज कराने के बाद ही टीम अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगी। सीएमओ इस मामले में पहले ही गुन्नौर सीएचसी के एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांग चुके हैं।
विज्ञापन

सही आईएलआर में नहीं जमती बर्फ
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सही आईएलआर कोल्ड चेन मेंटेन रखने के लिए होता है। इसमें रेगुलेटर और कंट्रोलर लगा होता है। यह स्वयं ही दो डिग्री से आठ डिग्री का तापमान मेंटेन रखता है और बर्फ नहीं जमती है। बशर्ते बिजली आपूर्ति लगातार मिलती रहनी चाहिए। आईएलआर के बाहर भी एक मॉनीटर लगा होता है, जो अंदर रखी वैक्सीन की स्थिति और तापमान को बताता है। बिजली न मिलने की स्थिति में वैक्सीन का तापमान गड़बड़ाने पर मॉनीटर स्वयं ही वैक्सीन फेल दिखाना शुरू कर देता है।
जांच मेें अभी तक आईएलआर खराब मिला है। उसने बर्फ जमानी शुरू कर दी थी। इसकी स्टाफ को पहले से ही जानकारी थी। अभी कुछ स्टाफ के बयान दर्ज होने से रह गए हैं। इसके बाद ही हम अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देंगे। डॉ. रामजीलाल, एसीएमओ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें