फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुन्नौर में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम सील

Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। अवैध रूप से चल रहे अस्पताल और नर्सिंग होम पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बुधवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव ने नेशनल नर्सिंग होम को सील किया है। यह अस्पताल गुन्नौर में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा है। अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को झोलाछाप के नोडल डॉ. विरास यादव टीम के साथ गुन्नौर में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने नेशनल नर्सिंग होम में पहुंचे। यहां महिलाओं को भर्ती करके प्रसव किया जा रहा था। इसके अलावा अन्य बीमारियों का भी उपचार चल रहा है। संचालक से जब नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन और डिग्री दिखाने को कहा गया तो वह वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसने रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखाया। साथ ही उसके पास चिकित्सा संबंधित कोई डिग्री भी नहीं थी। जिसके बाद नोडल की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों ने नर्सिंग होम पर ताला लगाकर सील कर दिया। वहीं गुन्नौर में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद झोलाछाप डॉक्टर अपने अपने क्लीनिक और अस्पताल बंद कर भाग गए। मंगलवार को भी टीम ने धनारी में एक झोलाछाप के अस्पताल को सील किया था। डॉ. विरास यादन ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के तहसील क्षेत्र में कोई अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें