असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में बिना पंजीकरण के चल रहे एक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। इसके साथ ही संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव रतुपुरा के अड्डे पर अवैध तरीके से चल रहे रिजवान हॉस्पिटल पर छापेमारी की। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल संचालक से दास्तावेज दिखाने को कहा तो अस्पताल संचालक मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। डिप्टी सीएमओ डा. संतोष कुमार ने अस्पताल को सील कर दिया। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इस अस्पताल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को जब अस्पताल पहुंचे तो कुछ मरीज भर्ती मिले थे। जिन्हें सही चिकित्सक से इलाज कराने को कहा गया और भेज दिया। संवाद