गुन्नौर(संभल)। बबराला के इंद्रा चौक पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा रहने से व्यापारियों व ग्राहकों के लिए समस्या पैदा हो गई है। यह वाहन सुबह से शाम तक दुकानों के सामने लाइन बनाकर खड़े हो जाते हैं, जिससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अपने वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलती।
व्यापारियों का कहना है कि कई बार वाहन स्वामियों से वाहन हटाने को कहा जाता है, लेकिन वह विवाद पर उतारू हो जाते हैं। इससे बाजार में तनाव की स्थिति बन जाती है। यातायात पुलिस भी सबकुछ देखकर अनदेखा कर रही है। दुकानदारों ने पुलिस व जिला प्रशासन से मांग की है कि इंद्रा चौक पर नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारी और ग्राहक दोनों राहत महसूस कर सकें। संवाद