फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद के निकट कब्रिस्तान की 4780 वर्ग मी. जमीन पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
संभल में जामा म​स्जिद के निकट कब्रिस्तान की भूमि का सीमाकंन करती राजस्व टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संभल। जामा मस्जिद के नजदीक कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया है। करीब चार बीघा भूमि में यह कब्जा मिला है। अब धारा 67 के तहत कार्रवाई कोर्ट से होगी, इस दौरान कब्जाधारक अपना पक्ष भी मजबूती से रखेंगे, जिसके आधार निर्णय होगा। यदि कब्जाधारक वैधानिक प्रमाण नहीं दे पाए तो मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
दस्तावेज के मुताबिक मौके पर कब्रिस्तान की ही भूमि है। पैमाइश के दौरान डीएम और एसपी भी पहुंचे। इसके अलावा एहतियाती तौर पर आठ थानों की फोर्स के साथ आरआरएफ और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ आलोक भाटी भी राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। पैमाइश के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे से तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने 22 मकान व दुकानों की पैमाइश शुरू की। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी संपत्ति होने का दावा तो किया लेकिन प्रमाण नहीं दिखा सके, जबकि राजस्व विभाग की टीम ने इस संपत्ति कब्रिस्तान की होना बताया है। दस्तावेज में भी यहां कब्रिस्तान ही दर्ज है। इस पर बने मकान और दुकान अवैध बताए जा रहे हैं।डीएम ने बताया कि शिकायत के आधार पर दस्तावेज देखे गए तो उसमें कब्रिस्तान की भूमि है और नाॅन जेडए है। जबकि मौके पर लोगों ने कब्जा कर रखा है।

संभल में जामा मस्जिद के निकट कब्रिस्तान की भूमि का सीमाकंन करती राजस्व टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें