फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध नर्सिंगहोम व लैब सील, संचालकों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Fri, 17 May 2024 06:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम का संचालन लगातार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई होने के बाद भी संचालन बंद नहीं हो पा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव ने टीम के साथ चार स्थानों पर छापामारी की। बबराला में अवैध नर्सिंम होम संचालित होता मिला। महिला संचालक कोई दस्तावेज मौके पर नहीं दिखा सकी। इसके अलावा गवां में भी अवैध नर्सिंग होम संचालित मिला है। इस अवैध नर्सिंग होम का संचालन दो लोग कर रहे हैं। इसी तरह गांव सैतुआ में मेडिकल स्टोर की आड़ में नर्सिंग होम संचालित मिला है। वहीं दूसरी ओर गांव चाऊपुर में अवैध लैब संचालित मिली है। नोडल अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से संचालित मिले नर्सिंग होम और लैब को सील कर दिया गया है। झोलाछाप नर्सिंग होम का संचालन करते मिले हैं। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रजपुरा और गुन्नौर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें