फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 200 बीघा झील भूमि से अवैध कब्जा हटाया, मजार की ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिरसी में बिलारी मार्ग पर स्थित 200 बीघा झील की भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया गया है। इस दौरान एक मजार को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद राजस्व टीम ने यह बड़ी कार्रवाई शनिवार की दोपहर की।
विज्ञापन


राजस्व टीम ने 80 बीघा कृषि भूमि और 22 वर्ग मीटर में बनी शेर अली बाबा पीर मजार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया है। यह अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार धीरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से हजरतनगर गढ़ी थाने की फोर्स तैनात रही। अतिक्रमण हटाने के समय घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस ने किसी को वहां रूकने नहीं दिया।
0000

बेदखली आदेश के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ी

तहसीलदार ने बताया कि मजार के संबंध में न्यायालय में धारा 67 के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था। मजार के मुतवल्ली की मृत्यु के बाद किसी ने भी इसके विरुद्ध आपत्ति प्रस्तुत नहीं की। इसके के बाद राजस्व टीम ने धारा 67 की कार्रवाई को आगे बढ़ाया। टीम ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी क्रम में न्यायालय ने बेदखली का आदेश पारित किया। इस आदेश के आधार पर ही मजार को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन


0000
अवैध कब्जों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का संयुक्त अभियान चल रहा है। इसके चलते ही अब तक जिले में 100 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है। सिरसी में भी 200 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें