संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास में अवैध निर्माण की जांच रिपोर्ट सोमवार को एसडीएम को सौंपी जा सकती है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने नापतौल पूरी कर ली है। इसकी निगरानी एक्सईएन कर रहे हैं। पांच अप्रैल को सुनवाई तय है।
संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए नवनिर्माण की जांच रिपोर्ट सोमवार को एसडीएम को सौंपी जा सकती है। इसके बाद तय किया जाएगा कि सांसद के आवास में अवैध निर्माण कितना किया गया था। उस निर्माण पर ही कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि किसी कारण शनिवार को रिपोर्ट नहीं दे पाए हैं। सोमवार को रिपोर्ट दे दी जाएगी। बता दें 18 मार्च को एसडीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
इसकी निगरानी की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को दी गई थी। गठित टीम सोमवार को नापतौल कर चुकी है कि कितना निर्माण हुआ है। 11 दिसंबर 2024 को संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से सांसद को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
जिसमें कहा था कि सांसद ने अपने आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण कराया है। जिसका नक्शा पास नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में अलग-अलग समय पर कई तिथि तय हो चुकी हैं। अब 5 अप्रैल को सुनवाई की जानी है। इसी के चलते एसडीएम द्वारा जांच रिपोर्ट मांगी गई है।