चंदौसी। नगर पंचायत नरौली में अवैध रूप से चल रहे एक क्लीनिक और एक पैथोलॉजी लैब को नोडल अधिकारी विश्वास अग्रवाल ने सील कर दिया।
नोडल अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब वह नरौली की एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब पर पहुंचे तो लैब संचालक से दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। वह लैब के दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर लैब को सील कर दिया गया। यहां से थोड़ी दूर पर कासिम क्लीनिक का निरीक्षण किया गया तो संचालक अपने क्लीनिक से चला गया। जब इस क्लीनिक की जानकारी गई तो पता चला कि यह क्लीनिक अवैध तरीके से चल रहा है और इसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। इस दौरान डॉ. मनोज सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट गौरव बंसल मौजूद रहे। संवाद