संभल। नगर में अवैध ई-रिक्शों के खिलाफ संभागीय विभाग और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इसके अंतर्गत 66 ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह ई रिक्शे अवैध तरीके से मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहे थे। बुधवार को संभागीय विभाग के पीटीओ आबदीन अहमद और यातायात पुलिस ने प्रभारी अनुज मलिक ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसी क्रम में अवैध रिक्शों पर कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि अवैध तरीके से संचालित हो रहे ई-रिक्शों में 51 के चालान किए गए और 15 सीज किए गए। संवाद