फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइएफटीएम की टीम रही अव्वल

Sun, 27 Nov 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
सम्‍मान - फोटो :
विज्ञापन
मुरादाबाद के आइएफटीएम विवि की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बरेली विवि के वीसी प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसएम कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी में मुरादाबाद, बिलारी, धामपुर, चंदौसी के करीब 20 से अधिक स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



विज्ञान प्रदर्शनी में करीब 80 मॉडल प्रस्तुत किए गए। विज्ञान, कला एवं पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने किया। प्राचार्य डा. बालेंदु वशिष्ठ के संग उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। एक से बढ़कर एक मॉडल ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले ग्रुप में आइएफटीएम मुरादाबाद को पहला और दूसरा, मेफेयर कॉलेज मुरादाबाद को तीसरा स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के प्रतिभागियों को दिया गया। धामपुर के गुहावर स्थित लाल बहादुर सिंह स्मारक कॉलेज को पहला, एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज चंदौसी को सोलर प्रोजेक्ट के लिए दूसरा, रोटरी इंस्टीटयूट को वायु प्रदूषण के मॉडल के लिए तीसरा पुरस्कार दिया। सांत्वना पुरस्कार के लिए मेयफेयर कॉलेज मुरादाबाद का चयन किया गया। 

एसएम कॉलेज में आए कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने कहा कि उच्च शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए अब विश्वविद्यालय स्तर पर बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली शिक्षा के प्रचार, प्रसार और सुधार के लिए गोष्ठी अब महाविद्यालयों में होंगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इससे ग्रामीण क्षेत्र समेत उच्च शिक्षा से वंचितों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यासागर गुप्त, डा. एके चौधरी, डा. राकेश मनोहर, डा. कैलाश अग्रवाल, डा. नीता, डा. एसके पाल निर्णायक रहे। कला प्रदर्शनी में अंजु अग्रवाल, डा. अलका रानी अग्रवाल, डा. चंद्रकांता, डा. रंजना अग्रवाल निर्णायक रहीं। संयोजन डा. राजीव कुमार ने तथा संचालन पीके अग्रवाल ने किया। कॉलेज सचिव साहु शांतनु कुमार, साहु सुरेश चंद्र, डा. प्रवीन कुमार, डा. एसके अग्रवाल, डा. हेमंत कुमार, डा. रजनीश सक्सेना, डा. नरेंद्र शर्मा, डा. राकेश कुमार, डा. जितेंद्र मौजूद रहे।


आईआईटी में दाखिले पर मिलेंगे एक लाख

चंदौसी। एसएम कालेज प्रबंध समिति के पूर्व सचिव साहू सुरेशचंद्र ने प्रदर्शनी के स्टेज पर आकर ऐलान किया कि एसएम कालेज का जो भी छात्र आईआईटी और मेडिकल में चयनित होगा, उसे कालेज की ओर से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें