संभल। बिजली की समस्या के तत्काल समाधान के लिए विद्युत निगम ने आमजन के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। संभल, चंदौसी और बबराला डिवीजन के अधिशासी अभियंता के साथ-साथ विद्युत उप खंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं के नंबर जारी किए गए हैं।
अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बिजली संबंधित समस्या के लिए सबसे पहले संबंधित विद्युत उपकेंद्र के जेई को फोन करें या उपकेंद्र पहुंचकर बताएं। संभल डिवीजन क्षेत्र से जुड़े संभल ग्रामीण के लिए 9193300456 नंबर लगाना है। इसके बाद जिस भी बिजलीघर का नंबर लगाना है, उसमें लास्ट डिजिट के तीन अंक बदल देने हैं, बाकी नंबर वही रहेगा। इंड्रस्ट्रीयल के लिए 457, हयातनगर के लिए 458, धोबीघाट के लिए 459, रायसत्ती के लिए 460, चौधरी सराय के लिए 461, नेकपुर के लिए 462, ऐंचोड़ा कंबोह के लिए 463, आदमपुर सेहरा उर्फ सैंडा के लिए 464, बराही के लिए 465, महमूदपुरमाफी के लिए 466, चिमियावली के लिए 467, सिंहपुरसानी के लिए 468, सलखना के लिए 469, लखौरी के लिए 470, असमोली के लिए 471, टांडाकोठी के लिए 472, सैदपुर जसकोली के लिए 473, सैदपुर गंगू के लिए 474, हातिमसराय के लिए 475, फत्तेहपुर सराय के लिए 476, रुस्तमपुर न्यावली के लिए 477, असगरीपुर के लिए 566 पर फोन करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इसके अलावा विद्युत उपखंड अधिकारी प्रथम के लिए 438, द्वितीय के लिए 439, तृतीय के लिए 9193301580 और चतुर्थ के लिए 1581 पर फोन करके बात कर सकते हैं। एक्सईएन को 402 पर फोन करके जानकारी दी जा सकती है।