फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुख्य बाजार में 24 घंटे में नहीं हटीं दुकानें तो चलेगा बुलडोजर

Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र की मुख्य बाजार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई 11 दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे का समय दुकानदारों को दिया है। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नियत समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर दुकानों को ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सामने मुख्य बाजार में 11 दुकानें ऐसी हैं, जो अतिक्रमण करके सरकारी भूमि पर बनाई गईं। इनका किराया मस्जिद कमेटी के लोग वसूलते थे। लेकिन अब यहां कूप मिला है तो प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी। एसडीएम वंदना मिश्रा ने रविवार को संभल कोतवाली के परिसर में दुकानदारों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से खुद ही 24 घंटे में दुकानें हटाने को कहा। न हटाने पर बुलडोजर से ध्वस्त कराने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि सड़क किनारे आगे करके यह दुकानें बनाई गई थीं। जिसकी पैमाइश कराई गई है। दुकानें अतिक्रमण की जद में आई हैं। बताया गया है कि 11 दुकानों का किराया मस्जिद कमेटी के लोग वसूलते थे। लेकिन अब इन्हें हटाने की तैयारी कर ली गई है। बताया कि 24 घंटे में यह दुकानें न हटीं तो प्रशासन का बुलडोजर से इन्हें हटाएगा। वहीं, दूसरी ओर कूप की रविवार को साफ-सफाई के साथ खुदाई जारी रही। यह कूप अभी और खोदा जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि जामा मस्जिद के पास बने कुएं की खोदाई पर कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हुए हैं। वहीं संभल कोतवाली के सामने बंद कूप की रविवार को खोदाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें