शनिवार को छपरा के जंगल में पेड़ से गमछे के फंदे से लटके मिले शव की शिनाख्त गांव शेरुआ निवासी सत्यापाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि शनिवार को छपरा के जंगल में पेड़ से गमछे के फंदे से लटके मिले शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरुआ निवासी सत्यपाल पुत्र रामवीर के तौर पर हुई। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सत्यपाल नशे का आदि था। बीते कुछ दिन से घर से लापता था। उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।