बहजोई (संभल)। बीते दिनों भरतरा के निकट खेत में शीशम के पेड़ से फंदे से लटका मिला मृतक जिला मुरादाबाद के मैनाठेर के गांव नरौदा निवासी सुभाष का था। परिजनों ने बहजोई पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की।
बीती 23 मार्च 2023 को मुरादाबाद-आगरा हाईवे के किनारे बहजोई-चंदौसी के बीच गांव भरतरा के निकट एक खेत में शीशम के पेड़ से फंदे से युवक का शव लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद 30 मार्च 2023 को मृतक की शिनाख्त जिला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव नरौदा निवासी सुभाष पुत्र नत्थू (30) के रूप में हुई। दरोगा बसंत कुमार के मुताबिक शिनाख्त करने वाले मृतक के भाई हरपाल ने बताया कि सुशील बीती 18 मार्च 2023 को घर से गया था। घर पर किसी प्रकार की क्लेश के चलते वह घर नहीं लौटा, तो चिंता हुई। आसपास काफी तलाशा। बाद में जानकारी करते-करते बहजोई क्षेत्र में आया, तब जानकारी मिली कि उसके भाई की मौत पेड़ से फंदे से लटक कर हुई है।