फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर पिता ने पति पर लगाया हत्या करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव झुकेरा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज के लिए उसके पति पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम हिरोनी निवासी खेमकरन सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी अंगूरी (23) की शादी ढाई वर्ष पूर्व थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव झुकेरा निवासी टीटू के साथ की थी। शनिवार की सुबह छह बजे बेटी की ससुराल से किसी पड़ोसी ने फोन कर बताया कि अंगूरी की हत्या कर दी गई है। वह परिजनों के साथ गांव झुकेरा पहुंचे, तो वहां उनकी बेटी अंगूरी मृत अवस्था में पड़ी थी। आरोप है कि उसके पति टीटू ने मारपीट कर जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की है।
तहरीर में बताया है कि दो साल बीतने के बाद आरोपी पति टीटू पत्नी अंगूरी से दहेज में दो लाख रुपये, कार लाने की मांग करने लगा। अंगूरी के द्वारा दहेज लाने से मना करने पर उसे पति प्रताड़ित करता था। आरोप है कि 18 सितंबर को भी मारपीट की थी। 18 सितंबर की सुबह मौत की सूचना मिली। महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुन्नौर पुलिस ने मृतका के पिता खेमकरन की तहरीर पर आरोपी पति टीटू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गुन्नौर एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पति टीटू के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें