फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को महिला के पति ने लाठी से बुरी तरह पीटा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को विवाहिता के पति ने लाठियों से बेरहमी से पीट दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हमले के आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात तीन बजे के करीब 35 वर्षीय युवक अकरम अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। दोनों की मुलाकात के बीच महिला के पति की आंख खुल गई। आग बबूला हुए पति ने युवक
पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो आग बबूला हो गया। लाठी से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए। शोर शराबा सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई असलम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए हमले के आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों के बीच विवाहिता का युवक से तीन साल से प्रेमप्रसंग चलने की चर्चा है।
विज्ञापन

बेरहम पिटाई का वीडियो वायरल
संभल। असमोली के जिस गांव में विवाहिता के प्रेमी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियों में वह कहता सुनाई दे रहा है कि मुझे मत मारो अब छोड़ दो, अब नहीं आऊंगा। इसके बाद भी महिला का पति लाठी से ताबड़तोड़ हमले करता रहा। लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे हमलावर से बचाकर युवक को अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
अक्सर घर में आता था युवक
संभल। ग्रामीणों का कहना है कि महिला का युवक से करीब तीन वर्ष से प्रेमप्रसंग चल रहा था। कई बार पहले भी युवक को महिला के पति ने देखा था। वह सीढ़ी के रास्ते महिला के घर में आया जाया करता था। मंगलवार की रात भी ऐसे ही युवक घर में आया था। अचानक महिला के पति की आंख खुली और उसने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें