फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। इसकी जानकारी विवाहिता के परिजनों को हुई तो कार्रवाई के लिए थाने पहुंच गए। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के मवई डोल निवासी नाजरीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका निकाह चार साल पहले गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। उसे प्रताड़ित किया गया विरोध करने पर मारपीट भी की गई। घर से निकाल दिया गया।
विवाहिता का आरोप है कि छह जून को पति ने फोन किया और फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इसी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रोशन सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें