फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने नशे की हालत में पत्नी व मासूम को छत से नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के संभल गेट में पति ने विवाद होने पर पत्नी व तीन वर्षीय मासूम को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पति फरार हो गया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

संभल गेट स्थित कुम्हारों वाली गली निवासी सोनिका की शादी संभल के सिरसी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। आए दिन की मारपीट से तंग आकर पिछले कुछ महीनों से सोनिका अपनी तीन वर्षीय पुत्री को लेकर अपने मायके आई गई और मायके के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगी। सोमवार की रात आरोपी पति अपने भाई के साथ नशे की हालत में पत्नी सोनिका के कमरे पर पहुंचा। उस समय सोनिका की बड़ी बहन बबली भी वहीं मौजूद थी। किराये के कमरे में रहने को लेकर सोनिका से उसका पति झगड़ने लगा।
आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी पति ने अपनी पत्नी सोनिका व तीन वर्षीय मासूम गुन्नू को छत से नीचे धकेल दिया और घटना के बाद अपने भाई के साथ फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घायल महिला व मासूम को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सोनिका की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें