फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बेटियां होने के कारण पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

Thu, 29 Oct 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव मुकटपुर निवासी बिल्केश ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, निकाह के 11 साल बाद भी केवल दो बेटियां होने के कारण ससुराल पक्ष उसे ताने मारता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले दो साल से मायके सुरपुर में रहने को मजबूर है। आरोप है कि पति ने न सिर्फ भरण-पोषण का खर्च देना बंद कर दिया, बल्कि दूसरी शादी भी कर ली है। पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें