फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी-सींग के ज्वैलरी के ऑर्डर से निर्यातकों को उम्मीदें

Mon, 20 Feb 2017 02:01 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हस्तशिल्प मेले में स्टाल पर लगे पेंगुइन दिखाते मुरादाबाद के निर्यातक नावेद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माना जा रहा है कि नोटबंदी के दौरान कारोबार में आई गिरावट को सहारा मिलेगा। कारीगरों में भी इससे खुशी है। अब तक संभल के निर्यातकों को करीब पांच करोड़ से अधिक का ऑर्डर मिल चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि फेयर की समाप्ति तक संभल को करीब 8 करोड़ से अधिक के ऑर्डर मिल सकते हैं।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर मेें चल रहे स्प्रिंग फेयर 2017 में संभल के पांच प्रमुख निर्यातकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। संभल के मुख्य हड्डी सींग ज्वेलरी के साथ ही बैंगल बॉक्स, टेबल स्टैंड, फोटो फ्रेम आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। विदेशी बॉयर्स में इस एथनिक कलेक्शन को लेकर काफी रुचि दिख रही है। तीन दिन में ही संभल को पांच करोड़ से अधिक के ऑर्डर मिल चुके हैं। चौथे दिन रविवार होने के कारण भीड़ भी ज्यादा रही।

स्टॉल्स पर अच्छी क्वैरी आई है। जिससे निर्यातकों में खुशी है। कुछ बायर्स ने गिफ्ट आइटम को भी खूब पसंद किया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 50 से अधिक देशों के बायर्स पहुंचे है। रविवार को साउथ अफ्रीका, यूूके, आस्ट्रेलिया, यूएसए से पहुंचे बायर्स ने सबसे अधिक सरायतरीन में बनने वाली आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चूड़ियों और कडे़, बैंगल बॉक्स और गिफ्ट आइटमों को पसंद किया। निर्यातकों ने बताया कि ज्वैलरी उत्पाद क्योंकि ट्रेंडी हैं और फैशनेबल होने के साथ ही सस्ते भी हैं जिसके कारण उनकी डिमांड ज्यादा है। क्योंकि इस प्रकार की ज्वैलरी अन्य जगहों पर कम ही बनती है और इनके स्टॉल भी कम हैं इसलिए संभल-सरायतरीन को ऑर्डर मिल रहे हैं। लगातार अधिकारियों का भी आना बना हुआ है जिससे निर्यातक अपनी समस्याएं और जरूरतें उन्हें बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें