फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत, 18 किशोरियों को दिए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। केंद्र सरकार के देशव्यापी अभियान के तहत संभल जिले में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मिशन शक्ति के तहत जिला अस्पताल में किशोरी पलाक्षी गुप्ता, आराध्या रस्तोगी, कनिष्का रस्तोगी, अक्सा रईस ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। पहले दिन 18 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यह अभियान एचपीवी संक्रमण के बोझ को कम करने और इससे होने वाली मृत्यु दर को घटाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह टीका बाजार में करीब 4 हजार रुपये का है जो कि आमजन के लिए काफी महंगा है। टीकाकरण के बाद किशोरियों को डिजिटल वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिए गए।
सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए एचपीवी टीके का महत्व बताया। कहा कि सही समय पर टीकाकरण भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। ओपीडी में आने वाले हर माता-पिता को इस वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई ने कहा कि जिले में करीब 27153 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान डॉ.अजफर कमाल, डॉ. मनमोहन शर्मा, डीपीएम संजीव राठौर, डॉ. सुनील त्यागी, शमशीर आलम, सुरजीत कुमार, फैजान अली आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें