फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मान कैसे पहुंचा लाहाैर: संभल से पढ़ने गया दिल्ली...आतंकी गतिविधियों में हुआ शामिल, अब नए खुलासे से हड़कंप

Sun, 16 Feb 2025 06:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के दीपा सराय निवासी मोहम्मद उस्मान के पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने की सूचना मिलने पर हड़कंप मचा हुआ है। वह 2012 से लापता और आतंकी गतिविधियों का आरोपी था। दिल्ली पुलिस ने 2015 में उसे आरोपी बनाया था, लेकिन वह फरार हो गया था। अब स्थानीय पुलिस जांच कर रही है कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
पाकिस्तान जेल में बंद संभल का उस्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी गतिविधियों का आरोपी शहर के दीपा सराय निवासी मोहम्मद उस्मान को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक उस्मान पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है। उसकी गिरफ्तारी पिछले साल हुई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी भेजी है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के निर्देश पर संभल पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि उस्मान 2012 से लापता चल रहा है। 2015 में दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसको आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में आरोपी बनाया था, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। 2016 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

अब उसके लाहौर जेल में बंद होने की जानकारी सार्वजनिक हुई है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह पाकिस्तान कैसे पहुंच गया। एसपी के मुताबिक उस्मान के परिजनों ने जानकारी दी है कि लगभग 13 साल पहले वह दिल्ली में एसी मरम्मत का कोर्स करने की बात कहकर घर से गया।
विज्ञापन


उसके बाद वापस नहीं लौटा। उस्मान के भाई फरमान ने बताया कि उसका भाई पाकिस्तान में कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी नहीं है। 2012 में वह लापता हुआ था और उसके बाद दिल्ली पुलिस कई बार पूछताछ करने के लिए आई थी। अब उसके लाहौर की जेल में होने की जानकारी मिली है।

दाढ़ी लगा फोटो पाकिस्तान से भेजा गया, लापता होने के समय नहीं थी दाढ़ी
फरमान ने बताया कि उनका भाई अविवाहित था और जब वह लापता हुआ था तो दाढ़ी भी नहीं थी। अब जो फोटो दिखाया गया है उसमें उसकी दाढ़ी है। जो काफी बढ़ी है। बताया कि वह चार भाई हैं। एक भाई दुबई में रहकर काम करता है। जबकि दो भाई ड्राइवर हैं। मां का निधन बचपन में हो गया था और पिता का निधन 2012 में हुआ था। सभी अपने अपने परिवार के साथ रहते हैं। उस्मान को लेकर कोई खोजबीन भी नहीं की।

पाकिस्तान के अधिकारियों को बताया था पूर्व सांसद डॉ. बर्क का नाम
सांसद जियाउर्रहमान बर्क घर से करीब 400 मीटर दूरी पर मोहम्मद उस्मान का घर है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जो दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजे हैं। उसमें भी उस्मान ने पाकिस्तान में पूछताछ के दौरान पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रमान बर्क के नाम का जिक्र किया है। कहा है कि वह उनके मोहल्ले का रहने वाला है, जो दस्तावेज में अंकित है। इसके अलावा उसने अपने परिवार की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है।

हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद चला गया था दिल्ली
उस्मान के भाई फरमान ने बताया कि उसने हिंद इंटर कॉलेज हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह एसी मरम्मत का कोर्स करना चाहता था इसलिए दिल्ली गया था। दिल्ली जाने से पहले पासपोर्ट भी बनवा लिया था। कोर्स करने के दौरान कई बार घर भी आया था लेकिन 2012 के बाद कभी घर नहीं आया और कोई संपर्क भी नहीं किया। दिल्ली पुलिस कई बार उसके बारे में पूछते हुए जरूर यहां आई।
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोपी मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है। इसका सत्यापन किया गया है। उसके परिजनों ने बताया है कि 2012 से वह लापता था। स्थानीय स्तर पर छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।-  कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें