पाकिस्तान के अधिकारियों को बताया था पूर्व सांसद डॉ. बर्क का नाम
सांसद जियाउर्रहमान बर्क घर से करीब 400 मीटर दूरी पर मोहम्मद उस्मान का घर है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जो दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजे हैं। उसमें भी उस्मान ने पाकिस्तान में पूछताछ के दौरान पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रमान बर्क के नाम का जिक्र किया है। कहा है कि वह उनके मोहल्ले का रहने वाला है, जो दस्तावेज में अंकित है। इसके अलावा उसने अपने परिवार की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है।
हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद चला गया था दिल्ली
उस्मान के भाई फरमान ने बताया कि उसने हिंद इंटर कॉलेज हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह एसी मरम्मत का कोर्स करना चाहता था इसलिए दिल्ली गया था। दिल्ली जाने से पहले पासपोर्ट भी बनवा लिया था। कोर्स करने के दौरान कई बार घर भी आया था लेकिन 2012 के बाद कभी घर नहीं आया और कोई संपर्क भी नहीं किया। दिल्ली पुलिस कई बार उसके बारे में पूछते हुए जरूर यहां आई।
आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोपी मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है। इसका सत्यापन किया गया है। उसके परिजनों ने बताया है कि 2012 से वह लापता था। स्थानीय स्तर पर छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।