फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद के गड्ढों पर कब्जाकर बने मकान और दुकानें होंगी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिरसी में वर्षों पहले खाद गड्ढों में कब्जा कर बनाए गए सात मकान ध्वस्त किए जाएंगे। इसके लिए तहसील प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। लोग स्वयं निर्माण नहीं गिराते हैं तो उनको तहसील प्रशासन की ओर से ध्वस्त करा दिया जाएगा। एक अस्पताल भी खाद्य गड्ढों में बना हुआ है। इस अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई जल्द तय की जाएगी।
विज्ञापन

संभल एसडीएम विकास चंद्र का कहना है कि वर्षों पहले कब्जा कर यह निर्माण किए गए। मामला तहसीलदार न्यायालय में चल रहा था। अब तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई आगे बढ़ रही है।
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज के नजदीक खाद्य गड्ढों के नाम से जमीन प्रशासन के रिकॉर्ड में दर्ज है। जबकि मौके पर मकान, दुकानों और अस्पताल का निर्माण हो चुका है। यह मामला लंबे समय से तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन था। अब न्यायालय ने कब्जा हटाने का आदेश किया है। इसी क्रम में मंगलवार को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ सिरसी पहुंचे और कब्जा की गई जमीन में बने सात मकान के स्वामियों को खुद ही ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि यदि जल्द खुद निर्माण नहीं तोड़ा गया तो जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सात मकान तो तोड़े जाने हैं। एक अस्पताल भी कब्जा की गई जमीन में बना है। मालूम हो इसी इलाके में 12 दुकानाें को कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराया गया था। अन्य लोग खुद ही अभी तक अपनी दुकानों को तोड़ रहे हैं।
00000000000000
गांव शहबाजपुर कलां में पांच बीघा जमीन कब्रिस्तान से कब्जामुक्त कराई

असमोली ब्लॉक के गांव शहबाजपुर कलां में स्थित कब्रिस्तान में बंजर पांच बीघा जमीन को कब्रिस्तान की भूमि बताकर कब्जा कर लिया गया था। इसकी शिकायत प्रशासन से की गई तो मामले में जांच शुरू हुई। मंगलवार को नायब तहसीलदार सत्येंद्र चाहर राजस्व की टीम व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कराई गई। पैमाइश में पांच बीघा जमीन कब्रिस्तान की भूमि से ज्यादा पाई गई। जिसको कब्जा मुक्त कराया गया है। एसडीएम का कहना है कि पैमाइश में कब्रिस्तान की जमीन ज्यादा पाई गई। जबकि दस्तावेज में कम है। जो जमीन कब्जा की गई थी उसको मुक्त कराया गया है। संवाद
0000000000000
सिरसी में मकानों को तोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। यदि मकानों को नहीं तोड़ा जाता है तो टीम को भेजकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी। यह सभी सात मकान, अस्पताल का निर्माण कब्जा की गई भूमि पर किया गया है।
विज्ञापन

विकास चंद्र, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें